logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सिसाना के वृद्ध सेवा संस्थान में वृद्ध व्यक्तियों को किया गया सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सिसाना के वृद्ध सेवा संस्थान में वृद्ध व्यक्तियों को किया गया सम्मानित।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

खरखौदा के गाँव सिसाना के सर छोटू राम ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वृद्ध सेवा संस्थान वृद्ध आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। जिसमें संस्थान द्वारा वृद्ध व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही संस्थान का सहयोग करने वाले गणमान्य व्यक्तियों व समाजसेवी लोगों को भी शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य स्वामी दयानंद सरस्वती व राज सिंह को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि सिसाना गांव में लंबे समय से संस्था चेयरपर्सन डॉ मंजू दहिया व संरक्षक ऋषि प्रकाश दहिया द्वारा बुजुर्गों को आश्रय देने के लिए वृद्ध आश्रम चलाया जा रहा है।

जिसमें क्षेत्र के ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले पीड़ित बुजुर्ग भी वृद्ध आश्रम में आश्रय प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के बच्चे अपने माता-पिता की सेवा नहीं करते हैं।

अपने बच्चों से आहत होकर उन्हें वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ता है। यदि बच्चे माता-पिता की सही तरीके से देखभाल व सेवा करें तो बुजुर्गों को वृद्ध आश्रम में आश्रय नहीं लेना पड़ेगा।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अच्छे संस्कार व कर्म का फल पाने के लिए माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। दहिया खाप द्वारा वृद्ध आश्रम संचालक डॉ मंजू दहिया व ऋषि प्रकाश दहिया को उनके कार्य को लेकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डॉ मंजू दहिया ने कहा कि उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते समाज में पीड़ित बुजुर्गों के विषय में जाना तो उन्होंने बुजुर्गों को आश्रय देने का मन बना लिया। जिन्हें वह निस्वार्थ भावना से निभा रही है। जो बुजुर्ग वृद्ध आश्रम में रहते हैं।

उनका सम्मान पूर्वक देखभाल की जाती है। जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी व सहयोगियों की पूर्ण रूप से भागीदारी होती है।

इस मौके पर ईश्वर सिंह दहिया, सरपंच सुरेश, पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार, पूर्व सरपंच मुन्नी देवी, राजेंद्र दहिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

382
9140 views
1 shares

Comment