logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोहणा गाँव मे लड़की की हत्या के आरोप में एक और गिरफ्तार।

रोहणा गाँव मे लड़की की हत्या के आरोप में एक और गिरफ्तार।

खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी -7988804545 ,8950236002

सोनीपत जिले के थाना खरखौदा की पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने की घटना मे संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहित वासी रोहणा का रहने वाला है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितम्बर को मनोज पुत्र प्रताप वासी गाँव रोहणा जिला सोनीपत ने थाना खरखौदा में शिकायत दी थी, कि विशाल उर्फ गुल्लु वासी रोहणा ने गोली मारकर मेरी लङकी ही हत्या कर दी है। जिसका थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया था।

थाना खरखौदा की जाँचकर्ता टीम में नियुक्त सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश ने घटना में संलिप्त एक आरोपी विशाल उर्फ गुल्लु वासी रोहणा जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपी मोहित वासी रोहणा को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन पुलिस के रिमांड पर लिया है।

1107
19549 views
1 shares

Comment