logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गणपति भगवान को विदाई से पहले बाबा गणपति सेवा संघ ने निकाली विशाल शोभा यात्रा।

जनकपुरी हरीश बेदी चौक बाबा गणपति सेवा संघ के तत्वावधान में चल रहे 32वें राज्यस्तरीय गणपति महोत्सव के आज अन्तिम दिन 32 वीं विशाल गणपति शौभायात्रा निकाली गई। सारा शहर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा, वही शौभायात्रा मे पंजाब के राजा सिद्धि विनायक भगवान गणपति जी की चतुर्थभुजी मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र थी। रथ पर सवार हो कर निकले विध्नविनाषक देव भगवान गणपति महाराज जब महानगर की सड़कों पर निकले तो भक्तों ने उनके स्वागत में पलकें बिछा दी। शौभायात्रा मे अबीर गुलाल की वर्षा ने जहां भक्तों को सराबोर किया, वही शोभायात्रा निकली तो एक ओर सड़कों पर उमड़ी भक्तों की भीड़ उनकी आरती उतारती रही, संतों ने भगवान गणपति का चंदन व कुमकुम से अभिषेक भी किया। वहीं दूसरी ओर भवनों की छतों पर शोभायात्रा देखने के लिए बैठे श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा की जगह जगह गणपति जी का लड्डुओं और छप्पन प्रकार के भोग लगाकर उनकी महाआरती की।

शौभायात्रा की सफलता के लिए गणपति पूजन,हवन यज्ञ मे श्री राम शरणम् राम पार्क में संत श्री अश्वनी बेदी जी महाराज,प्रदीप अग्रवाल ऋचा अग्रवाल,के के गर्ग,संघ के अध्यक्ष हनी बेदी, गीतू बेदी,गोगा बंसल,टीना बंसल, दीपक गुप्ता पूर्णिमा गुप्ता, हीरा लाल गोयल,शाम सुन्दर चोपड़ा, रवि कांत पंडित राज कुमार बृजवासी ने वेद मंत्रोउच्चारण के साथ करवाया। शोभायात्रा का जंगम बाबाओं ने गणपति जी का गुणगान किया। गणपति दरबार में रसिक संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज की मधुर वाणी भक्तों को भावविभोर किया संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज ने कहा पंजाब गणपति महोत्सव आरंभ करने बाले बाबा गणपति सेवा संघ के स्वर्गीय अध्यक्ष पंजाब के लोकमान्य तिलक हरीश बेदी जी ने पंजाब ही नहीं उतरी भारत में गणेश महोत्सव का संचार किया लुधियाना से शुरू होकर हिमाचल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा , चंडीगढ़ तक यह महोत्सव घर घर मनाया जा रहा है। गणपति की भक्ति से उनका नाम इतिहास में शामिल हो गया ‌।
विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा की पंजाब के लोकमान्य तिलक हरीश बेदी के नाम की गूंज दिल्ली तक सुनाई देती है । मे दिल्ली में किसी काम से गया था वहा एक भाई ने पूछा आप कहा से है मेने कहा पंजाब लुधियाना से उसने कहा वहां के गणपति भक्त हरीश बेदी जी का बड़ा नाम सुना है जिनके प्रयत्न से आज गणपति महोत्सव महाराष्ट्र मुबंई की तरहा पंजाब हरियाणा दिल्ली हिमाचल में मनाया जाने लागा है। हरीश बेदी सन्त के समान थे तभी तो गणपति जी के भक्त के रूप में विख्याता हुए है।

लोक इंसाफ पार्टी दे प्रधान पूर्व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस का कहना है, गणपति महोत्सव से पंजाब में आपसी भाईचारे मजबूत हुआ है । सभी धर्मों के लोग बड़ी श्रद्धा से गणपति महोत्सव शामिल होते हैं । यह बेदी जी कहा करते थे धर्म आपस में जोड़ता है । समाजिक भाईचारा सुदृढ़ होता है। जनकपुरी गोपाल मंदिर की और से गणपति पूजन किया गया। जनकपुरी जय शिव भोले मन्दिर कमेटी गणपति जी की आरती,सुफिया बाल चौंक मे मुस्लिम भाईचारे ने लगाया भंडारा गणपति भक्तों के लिए। अमरपुरा अजीत नगर ईसा नगरी शॉपकीपर एसोसिएशन की और से गणपति जी की आरती कर लड्डूओं भोग लगाया गया।

शोभायात्रा का नेतृत्व उज्जैन से पधारे स्वामी कार्तिक गिरीजी, स्वामी भास्कर आनंद जी, ज,बाबा हुक्म चंद, बाबा इंद्र देव जंगम जी ,बाबा राजू जंगम स्वामी दिव्यानंद जी स्वामी महेश्वर देव जी महाराज, विधायक अशोक पराशर पप्पी,लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान,पूर्व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस, पूर्व पार्षद के पति गुरमुख बंसल , भाजपा नेत्री राशि अग्रवाल,पवन गर्ग, शाम चोपड़ा,कोर चंद गुप्ता, अनिला दुग्ल,प्रदीप बेदी , अमित खूलर, दीपक गुप्ता, रमेश बांगड़, वरिन्द्र लखनपाल, जनकपुरी शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप गुप्ता,शाम कोचर, राकेश धवन, सुरेश कक्कड़, अरूण कुमार, तुषार मितल, सोहन लाल सिंघला, सुशील मल्होत्रा, अमिती गुप्ता,सर्वजीत सिंह गोल्डी, दीपक तूली,सुनील कुमार, मनोज कुमार वर्मा, अनिल बेदी, अवतार सिंह सैनी,भोला झा,मंगत चंदेल, भूपिंदर रोकी, अंकुश शर्मा, अंकुर तांगड़ी,गीतू बेदी, अनीता दुग्ल, मोनिका बेदी,पूजा खूलर, पूर्णिमा गुप्ता, टीना बंसल,मन्जू बेदी,रेखा बेदी ,यास्मीन भारद्वाज, खशबू बंसल, नीना वर्मा, गुरमीत कौर, रचना वर्मा, ऐडवोकेट निशा भारती आदि कर रहे थे।

शोभायात्रा का संचालन मंगत चंदेल कर रहे थे। शौभायात्रा जनकपुरी हरीश बेदी चौक से होती होई बाग सोफिया, किदवई नगर अजीत नगर अमर पूरा से होती सिविल अस्पताल रोड़ फील्ड गंज से जगराओं पुल, शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरती हुई पंजाब के पावन दरिया सतलुज पहुंची। वहा पर गणपति का विधिवत पूजन कर हजारों नम आँखों ने पंजाब के राजा सिद्धि विनायक गणपति जी गणपति सेवा संघ के सदस्यों ने भक्तों ने अगले वर्ष फिर मिलने के वायदे के साथ गणपति बप्पा से विदाई ली। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। ये वादा लेकर भक्तों ने आज बप्पा को विदा कर दिया।

167
549 views
1 shares

Comment