logo

पंजाब के राजा गणपति जी शोभा यात्रा में महानगर के सड़को पर रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकलेंगे आज।

बाबा गणपति सेवा संघ के तत्वाधान मे जनकपुरी स्थित हरीश बेदी चौक में चल रहे रिद्धि-सिद्धि पंडाल में 32 वां राज्य स्तरीय गणपति महोत्सव आज 9 वें दिन मे प्रवेश कर गाया। बाबा गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष हनी बेदी ने बताया कि आज 27 सितम्बर दिन बुधवार को 32 वीं गणपति विशाल शोभा यात्रा धूमधाम से निकली जाएगी । पंजाब के राजा सिद्धिविनायक गणपति जी महानगर के सड़को पर रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकलेंगे।


शोभा यात्रा के रास्ते में उनका धार्मिक सामाजिक संस्थाओं और शाॅपकीपर एसोसिएशनो द्बारा उनका स्वागत कर आरती की जाएगी लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। महानगर की विभिन्न सड़कों से होती होई सतलुज दरिया पर सम्पन्न होगी। देर रात गणपति जी का विधिवत पूजन कर के सजल नेत्रों के साथ गणपति जी को विदाई दी जाएगी और सतलुज के पावन दरिया मे विर्सजन किया जाएगा शोभायात्रा का नेतृत्व सन्त समाज और धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख लोग करेंगे।

कल 8 वें दिन पंजाब के राजा सिद्धि विनायक की पूजन में मुख्य यजमान भाजपा पूर्व पार्षद हरीश टंडन राशी टंडन ,वंश टंडन,नूर टंडन,तानीश टंडन , विकास शर्मा, राखी शर्मा ने सामूहिक रूप से पारिवारिक सदस्यों सहित भाग का पूजन कर गणपति जी और रिद्धि सिद्धि वस्त्र व पुष्प- मालाएं अर्पित लड्डुओं का भोग लगाया। महा आरती की गई। पंडित राज कुमार शास्त्री के नेतृत्व में प्रसिद्ध विद्वान पंडितों की तरफ से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया।
रात्रि काल गणपति भजन संध्या में संध्या मे श्री प्रेम धाम, काको वाल रोड़, के बन्टी बाबा जी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व संस्कृति का प्रतीक है। पंजाब में बाबा गणपति सेवा संघ के संस्थापक बेदी स्व. हरीश बेदी के प्रयासों से 32 वर्ष पूर्व आरम्भ किए गए। गणपति महोत्सव से पंजाब लोग गणपति भक्ति का रंग जन जन पर चढ़ गया । बाबा गणपति सेवा संघ अध्यक्ष हनी बेदी की तरफ इशारा करते हुए बंटी बाबा जी कहा कि स्व. बेदी के बताए मार्ग पर चलकर हनी बेदी धर्म व समाज सेवा के कार्यों से जुटे हुए हैं।
गायक कार अमित धरमकोटी ने गणपति बन्दना गा कर भक्तजनों को भावविभोर कर दिया
गणपति पूजन महा आरती में चंदेली दरबार की दीदी सरकार सनातन धर्म ब्राह्मण समाज के
पंडित विशाल कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म गुरु पंडित अजय विशिष्ट ,रमन शर्मा,गणपति जी की महा आरती मे संयोजक शाम सुन्दर चोपड़ा, मंच संचालक पवन गर्ग, दीपक गुप्ता,के के गर्ग अमित खूलर,गोगा बंसल, रमेश बांगड़, अनिल बेदी, अरूण कुमार, सुरेश कक्कड़, अनिल दुग्ल,कोर चंद गुप्ता, सोनू बंसल, प्रमोद थापर , यशपाल बिट्टू, थापर ,पैनी थापर,
सन्नी धीमान,गौरव शर्मा, अंकुश शर्मा,सोनू भारद्वाज, प्रदीप बेदी,अमिती गुप्ता, जनकपुरी शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप गुप्ता, राजिन्द्र गुप्ता,तरूण बेदी, शिवा बेदी, रोहित कश्यप, डाक्टर जनक राज सचदेवा, भूपिंदर चंदेल रोकी, मंगत चंदेल, नितिन तांगड़ी, वरिन्द्र लखनपाल, कमल शर्मा, सुनील कुंद्रा,मनोज वर्मा,आम आदमी पार्टी की नेत्री खुशबू बंसल,गीतू बेदी, पूर्णिमा गुप्ता मोनिका बेदी, पूजा खूलर, टीना बंसल, यास्मीन भारद्वाज आदि ने भाग लिया

9
9741 views
  
1 shares