logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन यात्रा को अग्रसैन चौक जगाधरी से 25 सितंबर 2023 को प्रात: 6 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडी दिखाकर करनाल के लिए करेंगे रवान

यमुनानगर, 24 सितंबर, ( तरुण शर्मा ) AIMA -उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जानकारी देते हेतु बताया कि नशा मुक्त हरियाणा साइक्लोथॉन यात्रा को अग्रसैन चौक जगाधरी से 25 सितंबर 2023 को प्रात: 6 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल झंडी दिखाकर करनाल के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा अग्रसैन चौक जगाधरी से शुरु होकर फव्वारा चौक, आईटीआई चौक, विश्वकर्मा चौक, गढ़ी मोड टी प्वाईट ओल्ड सहानपुर रोड, हमीदा हैड, पांजुपुर, नैशनल हाईवे सहानुपुर चौक, खंडवा, अलाहर, मंधार, गुमथला राव होते हुए करनाल जिला के गांव गढ़ी बीरबल पहुंचेगी।
उपायुक्त ने बताया कि चिक्तिसा शिक्षा अनुसंधान विभाग हरियाणा द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय चिक्तिसा महाविद्यालय पांजुपुर यमुनानगर का भूमि पूजन 25 सितंबर 2023 को प्रात: 11 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे। इस अवसर पर गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मौजूद रहेंगे।

5
311 views
1 shares

Comment