logo

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा और बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा और बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। कार्यशाला में उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करत्ते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास देवतुल्य कार्यकर्ता है। जो बिना स्वार्थ के भाजपा संगठन का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि अपनी कार्यपद्धति की बदौलत आज हम दुनिया के सबसे बड़े संगठन है और विश्व में सर्वप्रथम है। जनपद सीतापुर के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीतापुर का इतिहास रहा है कि संगठन की पूरी टीम ने टीम वर्क के साथ काम किया है। हमे आशा ही नहीं विश्वास है कि आप सब मिलकर इसी कार्यप्रणाली से कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि आज विश्व में मोदी जी की अगुवाई में जी 20 देशों का नेतृत्व किया। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे मार्गदर्शक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिस रहेगी कि सीतापुर जनपद पूरे प्रदेश में संघटनात्मक कार्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करें और भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जनपद के कोने कोने तक पहुंचा सकें।  जिला मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री डॉ  विमल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, राकेश त्रिपाठी, अजय गुप्ता, रामनरेश मिश्रा, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, महामंत्री विश्राम सागर राठौर, रोहित सिंह, रमेश भार्गव दीपू, उपाध्यक्ष नैमिष रत्न तिवारी, सुधाकर शुक्ला, करुणाशंकर त्रिपाठी, नीरज वर्मा झल्लर, जिला मंत्री जया सिंह, विष्णु मौर्या, राजकुमार अग्रवाल, सुनील मिश्रा। उदित बाजपेई, सुधीर सिंह, मीना राजवंशी। कोषाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सोशल मीडिया संयोजक शुभम पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित समस्त मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

0
0 views