logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

● घरों व कार्यालयों के आसपास जल भराव ना होने दें मच्छरजनित बीमारियों को लेकर नागरिक रहे सतर्क : डीसी कैप्टन मनोज कुमार

● घरों व कार्यालयों के आसपास जल भराव ना होने दें
मच्छरजनित बीमारियों को लेकर नागरिक रहे सतर्क : डीसी कैप्टन मनोज कुमार

यमुनानगर,( तरुण शर्मा ) AIMA ,16 सितंबर 23।

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां होती हैं इसलिए कहीं भी अपने आसपास जल भराव ना होने दें क्योंकि विभिन्न जगहों पर जलभराव की वजह से मच्छर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखे और सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डाले। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डाले। उन्होंने बताया कि जहा पानी ठहरेगा। वहीं मच्छर पनपेगा और यदि हम पानी ठहरने नहीं देंगे तो मच्छर भी पैदा नहीं होगा।

1
5767 views

Comment