logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

● भगवान शिव प्राचीन मंदिर स्वयंभू श्री कालेश्वर महादेव मठ जगाधरी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर हवन व यज्

● भगवान शिव प्राचीन मंदिर स्वयंभू श्री कालेश्वर महादेव मठ जगाधरी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया : गुरदयाल पुरी

जगाधरी-यमुनानगर, ( तरुण शर्मा ) AIMA, 15-09-23।

आज हजारों साल पुराने प्राचीन शिव मन्दिर श्री कालेश्वर महादेव मठ गावँ कालेसर जिला यमुनानगर में 36 बिरादरी के लोकप्रिय नेता, हरियाणा की शान भावी मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विशेष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा व हवन का आयोजन कर, सभी कॉंग्रेस जनों द्वारा हुड्डा जी के समृद्धि और यश के साथ लंबी उम्र के लिए भोलेनाथ शिवशंकर भगवान से आराधना की गई ।और साल 2024 में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी को हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री बनने के लिए मनोकामना मांगी ।।
इस अवसर पर गुरदयाल पुरी (ग्रामीण प्रभारी व जिला कॉंग्रेस प्रवक्ता) ने लड्डू का प्रसाद बांटते हुए सभी उपस्थित श्रद्धालूओ को हुड्डा जी के जन्मदिन कि हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा अब हरियाणा की शान गंगापुत्र, मृदुभाषी, मिलनसार, विकास पुरूष, गरीब, मजदूर व किसानो के मसीहा हुड्डा जी भावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा के अच्छे दिन आने वाले है और गूंगी, बहरी और अंधी बीजेपी सरकार जाने वाली हैं ।

6
4793 views

Comment