logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिंदी दिवस पर छात्रों ने खूब सुनाई हिंदी की कविताएं। खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002 वीरवार क

हिंदी दिवस पर छात्रों ने खूब सुनाई हिंदी की कविताएं।

खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

वीरवार को ए.पी.गर्ग पब्लिक स्कूल में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस। हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय में छात्रों ने हिंदी की कविताएं सुनाई। वही हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया।
12वीं कक्षा की छात्रा सिल्की ने अपने भाषण में बताया कि व्यौहार राजेंद्र सिंह हिंदी भाषा के महान साहित्यकार थे| इनका जन्म 14 सितंबर 1900 को हुआ। उन्होंने काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, महादेवी वर्मा आदि साहित्यकारों के साथ मिलकर हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने में अति महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके इस अथक प्रयास के कारण ही उनके 50 वें जन्म दिवस पर 14 सितंबर 1949 को गोपाल स्वामी आयंगर ने हिंदी को राष्ट्रभाषा माना।
प्रथम हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया। इंग्लिश और मंदारिन के बाद हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के बाहर कई अन्य देशों में भी हिंदी बोली जाती है।

हिंदी का नाम फारसी शब्द 'हिन्द 'से लिया गया है, जिसका अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। वैसे तो भारत में 22 भाषाओं को मान्यता है| जिनमें (1) असमिया (2) बंगाली(3) गुजराती(4) हिंदी(5) कन्नड़ (6) कश्मीरी(7) कोंकणी (8) मलयालम(9) मणिपुरी(10) मराठी(11) नेपाली(12) उड़िया (13) पंजाबी(14) संस्कृत(15) सिंधी (16) तमिल(17) तेलुगू(18) उर्दू(19) बोडो (20) डोंगरी (21) मैथिली(22) संथाली | 2011 की भाषा जनगणना के अनुसार भारत में 10 भाषाएँ सबसे अधिक बोली जाती है।

जिसमें हिंदी बोलने वालों की संख्या 52 करोड़ 83 लाख से अधिक है। हिंदी भाषा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में बोली जाती है।
हिंदी भाषा हमारे देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हिंदी हमारे देश की विविधता को एकजुट करती है।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को स्कूल संचालक मोहनलाल गुप्ता जी ने इनाम देकर पुरुस्कृत किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी देशवासियों वह विश्व के हिंदी भाषियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

2424
23057 views
1 shares

Comment