logo

राकेटयान, मून चंद्रयान आदि बाल कविताओं का ए.पी.गर्ग पब्लिक विद्यालय में आयोजन। खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी -7988804545,

राकेटयान, मून चंद्रयान आदि बाल कविताओं का ए.पी.गर्ग पब्लिक विद्यालय में आयोजन।

खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी -7988804545,8950236002


ए. पी .गर्ग पब्लिक विद्यालय में चंद्रयान 3 प्रतियोगिता का अंतिम दौर।

खरखौदा के सांपला रोड पर स्थित ए.पी.गर्ग पब्लिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमे एल. के.जी. और यू. के 'जी- कक्षा में राकेटयान, मून चंद्रयान आदि बाल कविताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने चंदा मामा मून और चंदा मामा चम चम आदि कविताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। कक्षा पहली और दूसरी में चंद्रयान रंग भरो प्रतियोगिता कराई गई। विद्यालय द्वारा प्रदान की गई। चंद्रयान के चित्रों पर बच्चों ने रंग भरा और चंद्रयान-3 से संबंधित विभिन्न शब्दों को अंकित किया।

कक्षा तीसरी और चौथी से बच्चों ने दस लाइन का निबंध लिखा। "कक्षा पांचवीं, छठी, सातवी, आठवीं और नौवीं में चंद्रयान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे कक्षा स्तर के अनुसार बच्चों से 50 - 50 प्रश्न पूछे गए। कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों अंतरिक्ष अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न देशों द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए विभिन्न यानों के बारे मे विस्तृत जानकारी पर
100 - 100 प्रश्न पूछे गए।

इन प्रतियोगिताओं के अन्त में विद्यालय निदेशक मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार विभिन्न क्रियाकलापों की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से विद्यार्थियों में अंतरिक्ष अभियान और चंद्रयान -3 संबंधित जो ज्ञान-विज्ञान की जानकारी प्राप्त हुई है। वह बच्चों के लिए एक स्मरणीय अनुभव रहेगा।

उन्हें अंतरिक्ष ज्ञान की जितनी भी जानकारी इन प्रतियोगिताओं से इतने कम समय में प्राप्त हुई है। वह पुस्तकों से संभवत: संभव नही तो कठिन जरूर होती और विस्मरणीय भी रहेगी।

सभी विजेता विद्यार्थियों को माननीय प्रधानाचार्य द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और निरंतर इसी तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ -चढ़‌कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।

616
16080 views
  
1 shares