logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

●ई रिक्शा से टकराकर तीन बाइक सवार सड़क पर गिरे, रोडवेज के कुचलने से दो की हुई मौत,एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी●

●ई रिक्शा से टकराकर तीन बाइक सवार सड़क पर गिरे, रोडवेज के कुचलने से दो की हुई मौत,एक की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी●

हरदोई। शहर में गांधी मैदान के पास तीन बाइक सवार युवक ई-रिक्शा से टकरा गए। उसी बीच परिवहन निगम की रोडवेज़ बस उनमें से सड़क पर गिरे दो युवकों को रौंदती हुई निकल गई। जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक को गंभीर चोटे आई है। इस हादसे की सूचना से परिजनों समेत पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
बताया गया कि मंगलवार की शाम को कोतवाली शहर के मोहल्ला आज़ाद नगर निवासी अमन वर्मा अपने साथी अभिषेक मिश्रा और शुभम बाजपेई के साथ बाइक से रोड़वेज बस अड्डे के सामने से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की तरफ जा रहे थे। उसी बीच उनकी बाइक गांधी मैदान के पास ई-रिक्शा से टकरा गई और अमन व अभिषेक बीच सड़क पर गिर गए,तभी उधर से निकल रही परिवहन निगम की रोडवेज़ बस ने उन दोनों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सड़क की ओर दूसरी तरफ गिरे शुभम को गंभीर चोटे आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेकर मेडिकल कालेज ले गई। जहां उन दोनों युवकों की शिनाख्त 27 वर्षीय अमन वर्मा पुत्र चन्द्रसेन वर्मा और उसी मोहल्ले के 24 वर्षीय अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना होते ही दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। सड़क हादसे का शिकार हुआ अभिषेक मिश्रा अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था,उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन तनु पढ़ाई कर रही है। अभिषेक के पिता सुशील मिश्रा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रह चुके हैं। अभिषेक का परिवार पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास एक किराए के मकान में रहता है। गांधी मैदान के पास रोड़वेज बस की चपेट में आने वाले अमन वर्मा के पिता सिंचाई विभाग में क्लर्क है। उनके परिवार में अमन से बड़ा एक बेटा और एक बेटी है। हादसे की खबर सुनते ही उसके घर में चीख-पुकार मच गई। जिसने भी हादसे के बारे में सुना वह उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा। फिलहाल पुलिस रोडवेज बस और चालक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। इस हादसे से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि शहर में रोडवेज बस सड़क पर गिरे दो युवकों के ऊपर से निकल गई। तीनों बाइक से जा रहे थे इसी बीच ई रिक्शा से टक्कर होने से वह सड़क पर गिर गए। जिनमें दो के ऊपर से रोडवेज बस निकल गई, जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना पर रोडवेज बस और ड्राइवर को कब्जे में लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

49
5850 views
1 shares

Comment