logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आर पी सिंह चौहान ने फ्लाई ओवर बनाने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी को सौंपा पत्र। सीतापुर :राष्ट्रीय राज मार्ग पर वाहनों से

आर पी सिंह चौहान ने फ्लाई ओवर बनाने के लिए क्षेत्रीय अधिकारी को सौंपा पत्र।

सीतापुर :राष्ट्रीय राज मार्ग पर वाहनों से होने वाली दुर्घटना से आए दिन लोग काल के गाल में समा जाते है। कुछ लोगो के घर उजड़ जाते है और कुछ लोगो की जिंदगी अपाहिज होकर रह जाती है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में व्यापक धनहानि व जनहानि होती है। राहगीर और स्थानीय लोग प्रायः दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं।
इस सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कस्बे में फ्लाई ओवर बनाना जरूरी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली लखनऊ पर पड़ने वाले कस्बे सिधौली और कमलापुर में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सुनने को मिलती है जिसमे अनेक लोग मौत के गाल में समा जाते है इन सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सिधौली और कमलापुर में फ्लाई ओवर बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश महासचिव आर पी सिंह चौहान ने राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी पश्चिम संजीव शर्मा को पत्र सौंपा है । आर पी सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्रीय अधिकारी पश्चिम ने दोनो कस्बे में जल्द ही फ्लाई ओवर बनाने की बात कही है। चौहान ने कहा कि कस्बे में फ्लाई ओवर बनने से दुर्घटनाओं पर पूर्ण विराम लग सकता है और लोगो को इस समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी।

17
160 views

Comment