logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत  पहरिडीह पंचायत के ग्राम जमुआ में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से महिला निराला सोरेन का देहांत हो गया । ये महिला अपने खेत में धान रोपनी करके वापस घर लौट रही थी।

 निराला अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़ गई है । जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश मंडल इस शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे तथा उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

145
14701 views

Comment