logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चोरी करने के आरोप में सन्नी देओल गिरफ्तार, अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा। खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा- सोमपाल सैनी-

चोरी करने के आरोप में सन्नी देओल गिरफ्तार, अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा- सोमपाल सैनी- 7988804545, 8950236002

जिला सोनीपत के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने SDM के रीडर के घर से नकदी व गहने चोरी करने की घटना मे संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार, न्यायालय में किया जायेगा पेश, चोरी की अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को सुभाष सिह पुत्र ईश्वर निवासी आदर्श नगर गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि मै दिनांक 18 मार्च को अपने परिवार के साथ अपनी रिस्तेदारी मे गया था।
19 मार्च को मेरे मोबाईल पर मेरे पडोसियों के फोन आए कि आपके घर के ताले टुटे हुऐ है। जो घर पहुंचने पर मैंने पाया कि घर के ताले टूटे पडे है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। मेरे घर से 156 चांदी के सिक्के, एक मुर्ति भगवान हनुमान की वजन लगभग 250 ग्राम, एक जोडी चांदी की पाजेब, एक टाइटन की हाथ घडी और लगभग 20 हजार नकद चोरी हुए है। चोरी की इस घटना का थाना शहर गोहाना में मामला दर्ज किया गया था।

जाँचकर्ता टीम मे नियुक्त सब इंस्पेक्टर अमरदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी मोहित उर्फ सन्नी देओल निवासी बिचपडी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा। मामले की विवेचना जारी।

792
12682 views
1 shares

Comment