
सुन्दरम संस्था अध्यक्ष मोहम्मद ताजदार आलम का जन्मोत्सव संस्था के सदस्यों ने मनाया
आज दिनांक 17 मार्च 2023 शुक्रवार को
सुन्दरम संस्था अध्यक्ष मोहम्मद ताजदार आलम का जन्मोत्सव संस्था के सदस्यों ने मनाया
आज दिनांक 17 मार्च 2023 शुक्रवार को जमशेदपुर लौहनगरी सन् 2007 को स्थापित समाजिक वं संस्कृति संस्था सुन्दरम के अध्यक्ष मोहम्मद ताजदार आलम का जन्मोत्सव मानगो के ग्रामीण क्षेत्रों में पहूंच कर संस्था के सदस्यों द्वारा मनाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ ग्रामीण लोगों वं संस्था के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से ईश्वर से मो० ताजदार के लिए अच्छा सेहद की कमाना कर किया गया जिसके बाद केक कटिंग कर वितरण किया गया। फिर संस्था के सदस्यों द्वारा डांस वं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता किया गया जिसमें लगभग 150 बच्चों ने हिस्सा लिया।
दोनों प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले को संस्था द्वारा नगद पुरस्कार दिया गया साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को संस्था के सदस्यों द्वारा खेल सामग्री, चॉकलेट पैकेट वं बच्चों के अभिभावकों के हाथों में मिठाई का डिब्बा दिया गया।
संस्था के सदस्य प्रेम दीक्षित ने बताया कि मोहम्मद ताजदार आलम का स्वास्थ्य ठीक ना रहने कारण वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए परंतु उनके सहयोग एवं उनके मार्गदर्शक से ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि मोहम्मद ताजदार आलम वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश के बतौर महामंत्री मनोनीत है इनके द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर इनकी हॉस्पिटल आरोग्य के द्वारा लगाया जाता है तथा झारखंड के ग्रामीण एवं शहरी कलाकारों को रोजगार प्राप्त हो उसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
मौके पर संस्था की महिला टीम से रानी सिंह, अनु देवी, राधिका सरदार, सरोज मुर्मु, गीता कुमारी, रानी सिंह तथा पुरुष टीम से बंटी अकरम, अधिवक्ता शकील अहमद, नागेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, अभिरंजन साह, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद साजिद, सदीक उपस्थित होकर अपने सहयोग से को भव्य एवं सफल बनाया।