logo

भारतीय जनता पार्टी बिहार अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्रीमान मुफ्ती अब्दुल वहाब जी,

भारतीय जनता पार्टी बिहार अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी श्रीमान मुफ्ती अब्दुल वहाब जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान तुफेल खान कादरी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान नौशाद अहमद जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री फिरोज आलम भुट्टो जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमान साकिब जमानी जी पार्टी के दौरे पर छत्तीसगढ़ रायपुर से पटना जाने के दौरान जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन में भाजपा जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार चंचल भाटिया जी ने उनका झारखंड में स्वागत किया |

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार अहमद जी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान मुफ्ती अहमद जी को पुष्पगुछ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, सरदार जगतार सिंह जी ने अंग वस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष कादरी जी का स्वागत किया!
इस मुलाकात के दौरान श्रीमान मुफ्ती जी एवं श्री तुफैल कादरी जी ने 2024 को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी और मार्गदर्शन दिया एवं छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी, पार्टी को मजबूत करने, संगठन में कार्य करने एवं कौमी एकता को लेकर बहुत अच्छी जानकारियां दी!
इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार अहमद, उपाध्यक्ष जगतार सिंह, जिला महामंत्री चंचल भाटिया, मलविंदर सिंह, घाघीडीह मंडल के नवजोत सिंह, इरशाद, रोशन सिंह एवं साथी मौजूद रहे!

16
14673 views
  
1 shares