logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थलो में तैयारियो का लिया जायजा सिंगरौली 21 जनवरी 2023/ रंक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह तथ

प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थलो में तैयारियो का लिया जायजा

सिंगरौली 21 जनवरी 2023/ रंक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 22 जनवरी को सिंगरौली आ रहे है। ग्राम गड़हरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के हितग्राहियो को पट्टे वितरित किये जायेगे। इसके साथ साथ एनसीएल मैदान बिलौजी में आयोजित समारोह में रंक्षामंत्री तथा मुख्यमंत्री 6 लाख से अधिक किसानो को किसान सम्मान निधि का वितरण करेगें एवं 408 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन करेगे। जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री खनिज साधन एवं श्रम विभाग ने दोनो कार्यक्रम स्थलो का भ्रमण कर तैयारियो का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री अधिकारियो को समारोह की तैयारियो के संबंध में निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक गण, स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ रहे।

25
14750 views
1 shares

Comment