माननीय राज्यपाल ने आज सिल्ली में गूंज परिवार द्वारा आयोजित ‘गूंज विकास महोत्सव’ में भाग लिया।
माननीय राज्यपाल-सह-झारख
माननीय राज्यपाल ने आज सिल्ली में गूंज परिवार द्वारा आयोजित ‘गूंज विकास महोत्सव’ में भाग लिया।
माननीय राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति महोदय ने आज सिल्ली कॉलेज, सिल्ली में पुस्तकालय-सह-अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया।
दिनांक 18 दिसंबर, 2022 को सिल्ली में गूंज परिवार द्वारा आयोजित ‘गूंज विकास महोत्सव’ के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय का सम्बोधन:-
मुझे आज गूंज परिवार द्वारा आयोजित ‘गूंज विकास महोत्सव’ में आप सभी के बीच आकर बहुत खुशी हो रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं श्री सुदेश महतो और इस संस्था से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई देता हूँ।
मुझे बताया गया कि दिनांक 18 से 20 दिसंबर, 2022 तक ‘गूंज विकास महोत्सव’ का आयोजन यहाँ किया जा रहा है और आज का दिन महिलाओं को समर्पित किया गया है।
कहा जाता है कि जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। प्राचीन काल में नारी को उच्च आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। महिलाएँ सदैव हमारी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक व्यवस्था की रीढ़ रही हैं।