logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लडकियों की 55वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का प्रताप स्कूल खरखौदा में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप

लडकियों की 55वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का प्रताप स्कूल खरखौदा में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने किया शुभारंभ।

खरखौदा/सोनीपत-सोमपाल सैनी-7988804545, 8950236002

55वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली वेट लिफ्टिंग लडकियों की प्रतियोगिता का प्रताप स्कूल खरखौदा में शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता दिनांक 30 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक आयोजित होगी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग पदक विजेता सीमा, राष्ट्रीय पदक विजेता स्वच्छ अभियान खरखौदा की ब्रांड अम्बेसडकर यशिका व प्राचार्य धर्मप्रकाश ने किया।

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने सभी खिलाड़ियों को जीतने की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें निरंतर अभ्यास करना चाहिए।

निरंतर अभ्यास करने से हमें सफलता अवश्य मिलती है। आप सभी यहाँ से जीतकर जाएँगे। कुछ मैडल जीतकर जाएँगे तो कुछ अनुभव प्राप्त करके जाएँगे और यही अनुभव आपको भविष्य में लाभकारी होगा।

इस अवसर पर डायरेक्टर ऑफ कम्पीटीशन रीना, प्राचार्य रविन्द्र राणा, डॉ सुबोध दहिया, वेट लिफ्टिंग कोच सुमित दहिया, नरेश पीटीआई, अरूण पीटीआई आदि महानुभाव उपस्थित थे।

107
17374 views
1 shares

Comment