logo

मेरठ। के.पी.एस. फिल्म्स प्रोडक्शन हिन्दी फीचर फ़िल्म "प्यार की पॉलिसी" का फाइनल ऑडिशन शुभयोग स्टूडियो शास्त्री नगर म



मेरठ। के.पी.एस. फिल्म्स प्रोडक्शन हिन्दी फीचर फ़िल्म "प्यार की पॉलिसी" का फाइनल ऑडिशन शुभयोग स्टूडियो शास्त्री नगर मेरठ में हुआ। इस फिल्म की शूटिंग मेरठ और हस्तिनापुर, गांव सदरपुर, रामराज, गाज़ियाबाद, दिल्ली और मुंबई में की जायेगी।

इस फिल्म के हीरो विकास चौधरी, विकास गिरी हीरोइन मेघा सक्सेना एवं महिमा गुप्ता, विलेन हर्ष वर्धन, ललित गोस्वामी, हिना सैफी, आदि मुख्य कलाकार मुंबई से कास्ट की गई है। मेरठ से राकेश कपूर, ओ.डी राजपूत, गिरीश थापर, मनमोहन भल्ला, सीमा समर, जूही त्यागी, शुभांगी शर्मा, सीमा मित्तल, अपूर्वा, संजीव कर्दमवाल, रजत बत्रा, शाहिद गौरी, शाह आलम, शौकीन राज, मयंक वैद, रुपेश पहलवान का फाइनल सलेक्शन हुआ है।

फिल्म की शूटिंग 4 नवंबर से गांव सदरपुर रामराज से प्रारंभ होगी और 25 दिन चलेगी. इस मौके पर दिल्ली से फिल्म के डायरेक्टर सुधीश कुमार शर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक विजय दबेसर, सहायक निर्देशक शिप्रा गुप्ता, आर्ट डायरेक्टर सन्नी प्रजापति, कोरियोग्राफर स्वेता चौधरी उपस्थित रहीं।

141
14703 views