logo

आनी के नालदेहरा में पानी की किल्लत किशोरी सिस्टा : आनी आनी के नालदेहरा में पानी की भारी किल्लत है। पिछले 15 दिन स

आनी के नालदेहरा में पानी की किल्लत

किशोरी सिस्टा : आनी

आनी के नालदेहरा में पानी की भारी किल्लत है। पिछले 15 दिन से नालदेहरा की पूरी कालोनी में पानी की भारी किल्लत है। लोगो को पानी की बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर आनी का प्रशासन चुप बैठा है। आनी पंचायत समिति गेस्ट हाउस में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। आईपीएच के उच्च अधिकारियों को बहुत बार इस बारे में बताया मगर कुछ नही हुआ। इसके चलते आनी के नालदेहरा क्लॉनी की जनता बहुत परेशान है। जनता का आपसे आग्रह है की जनता की आवाज को सुना जाए और जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था की जाए ताकि जनता की परेशानी दूर हो।

5
14704 views
  
1 shares