logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुर्गा पूजा में परफॉर्मर्स दिखाएंगे अपना जलवा, डांडिया को लेकर शुरु की तैयारी। बोधगया शारदीय नवरात्र में आयोजित हो

दुर्गा पूजा में परफॉर्मर्स दिखाएंगे अपना जलवा, डांडिया को लेकर शुरु की तैयारी।

बोधगया

शारदीय नवरात्र में आयोजित होने वाली डांडिया को लेकर परफॉर्मर्स अपनी-अपनी तैयारी में जूट गए है। जिसको लेकर क्रिएटिंग इंडिया ट्रस्ट बोधगया के महारानी रोड स्थित कार्यलय में निःशुल्क डांडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें 30 से भी अधिक लड़कियों ने भाग लिया। यह कार्यशाला गुरुवार से अगले 10 दिनों तक चलेगी। क्रिएटिंग इंडिया के निर्देशक विनोद कुमार और अभिषेक कुमार ने बताया कि आगामी 02 अक्टूबर को होटल स्टार सुजाता बायपास बोधगया में बड़े धूम धाम से “क्रिएटिंग डांडिया नाइट्स“ का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम संध्या 6ः00 बजे से रात्रि 11ः00 बजे तक चलेगी। जिसमें 5 साल के आयु से ऊपर के कोई भी जुड़ सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिएटिंग इंडिया ने अब तक कई अंतरराष्ट्रीय परियोजनाएं की हैं, समूह ने भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कई बार यूरोप का दौरा किया और अगले साल वे फिर से यूरोप जा रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि कार्यशाला के कुछ प्रतिभागियों को उनके साथ यूरोप आने का मौका मिलेगा।

49
22677 views
1 shares

Comment