logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां मे हर घर तिरंगा अभियान। खरखौदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना क

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां मे हर घर तिरंगा अभियान।

खरखौदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां मे हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी खरखौदा ने राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आजादी के 75 वे वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
ये बातें उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना कलां के प्राचार्य बलजीत दलाल ने मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
प्राचार्य ने छात्रों को आजादी के 75 वे वर्ष के उपलक्ष्य में महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हर नागरिक की आन- बान -शान का प्रतीक है राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर Piglavi Vankaya थे। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

47
14699 views
1 shares

Comment