logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर , 5 अगस्त।  सेठ भैरूंदान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  गंगाशहर  को राजस्थान राज्य स्तरीय 'स्वच्छ विद्याल

बीकानेर , 5 अगस्त।  सेठ भैरूंदान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  गंगाशहर  को राजस्थान राज्य स्तरीय 'स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22' से नवाजा गया है। चौपड़ा स्कूल के  प्राचार्य  प्रदीप लोढ़ा व स्कूल स्टाफ की मेहनत की बदौलत इस स्कूल ने अब बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। चोपड़ा स्कूल को  यह पुरस्कार स्वच्छता सहित समग्र क्षेत्र में प्रदान किया गया है। पुरस्कार आज जयपुर के क्लार्क्स आमेर होटल में आयोजित एक समारोह के दौरान चोपड़ा स्कूल के प्राचार्य  प्रदीप लोढ़ा को प्रदान किया गया। प्राचार्य  प्रदीप लोढ़ा  ने बताया कि एक लाख राजकीय व निजी विद्यालयों में से चोपड़ा स्कूल को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा ने स्कूल को 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गयी है। चोपड़ा स्कूल राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयनित हुई है। राजस्थान के 15 जिलों से 26 स्कूलों का चयन हुआ है। 

बीकानेर से एकमात्र चोपड़ा स्कूल का चयन हुआ है। अब  ख़ुशी की बात यह है की पूरे  राजस्थान से राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु भेजा गया है।  अब  मानव संशाधन मंत्रालय की टीम निरिक्षण के लिए बीकानेर आएगी।  

स्कूल की इस उपलब्धि से गंगाशहर क्षेत्र के लोग व स्कूल व्यवस्था समिति से जुड़े चोपड़ा परिवार के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहें  है। आज जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को भी चोपड़ा परिवार के कनक चोपड़ा ने  इस उपलब्धि की जानकारी प्रदान की।  

15
17437 views

Comment