logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*एस. एम. सी. प्रधान जोगिंदर सिंह ने नवाज़े वॉलीबॉल के चैंपियन* एस डी ए मिशन स्कूल आनी के छात्रों ने जिला कुल्लू के आनी

*एस. एम. सी. प्रधान जोगिंदर सिंह ने नवाज़े वॉलीबॉल के चैंपियन*

एस डी ए मिशन स्कूल आनी के छात्रों ने जिला कुल्लू के आनी खंड की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सोमवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व एस डी ए बोर्ड समिति के मुख्य सलाहकार अल्बर्ट मैसी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबन्ध समिति के मुख्य सचिव ओम प्रकाश आदित्य ने बताया कि शारीरिक शिक्षक पदम ठाकुर व सहयोगी किशोर ठाकुर की कोचिंग व देखरेख में छात्रों ने कड़ा परिश्रम करते हुए खेलों का अभ्यास किया और वॉलीबॉल प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रबन्ध समिति व शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों के फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया। उनकी इस कामयाबी पर स्कूल प्रबन्ध समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को मैडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वाहन किया। विद्यालय के समस्त शिक्षगण व अन्य कर्मचारी इस अवसर पर अवसर पर उपस्थित रहे व अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

22
14784 views
1 shares

Comment