logo

गुजरात के राज्यपाल ने किया प्राकृतिक खेती से कृषि समृद्धि सेमिनार का उद्घाटन मेरठ। मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय

गुजरात के राज्यपाल ने किया प्राकृतिक खेती से कृषि समृद्धि सेमिनार का उद्घाटन

मेरठ। मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्राकृतिक खेती से कृषि समृद्धि विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे तथा उन्होने रिबन काटकर सेमीनार का उद्घाटन किया।

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि देश की जमीन और किसान को प्राकृतिक खेती ही समृद्ध कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भी प्राकृतिक खेती की शुरुआत सरकार द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, मंत्री डा. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चैधरी आदि भी मौजूद रहे। विवि के कुलपति डा. आरके मित्तल ने बताया कि सेमीनार में प्राकृतिक खेती से जुड़े विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आर्गेनिक खेती से उगाए गए प्राॅडक्ट के विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया

1
14654 views