logo

सीएम योगी से मिले सपा के किले आजमगढ़ को जीतने वाले निरहुआ लखनऊ। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में यादगार जीत दर्ज करने वाले भाज

सीएम योगी से मिले सपा के किले आजमगढ़ को जीतने वाले निरहुआ

लखनऊ। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में यादगार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की। निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। यहां से निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

18
17121 views
  
1 shares