logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खंडार बजरंग दल के युवाओं ने ब्लड बैंक की मांग को लेकर उप जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन। आज दिनांक 23 जून 2022 को खंडार

खंडार बजरंग दल के युवाओं ने ब्लड बैंक की मांग को लेकर उप जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।

आज दिनांक 23 जून 2022 को खंडार उपखंड मुख्यालय पर खंडार बजरंग दल के युवाओं ने खंडार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड बैंक की सुविधा की मांग को लेकर उप जिला कलेक्टर बंशीधर योगी को ज्ञापन दिया है। खंडार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से ब्लड से संबंधित रोगियों को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाता है। खंडार समुदाय स्वास्थ्य केंद्र से जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। जिससे कई बार रोगी की तबीयत रास्ते में ही अधिक बिगड़ जाती है। कई रोगी लंबे सफर के दौरान अपनी जान भी गंवा चुके हैं। कई बार सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को भी ब्लड की आवश्यकता होने पर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर रेफर किया जाता है। इसीलिए आज ब्लड की समस्या निस्तारण के लिए। बजरंग दल के युवाओं ने ब्लड बैंक की मांग को लेकर खंडार उपखंड मुख्यालय पर ज्ञापन दिया है। इस मौके पर बजरंग दल के युवा ओमप्रकाश प्रजापत,ओमसिंह बना, भूपेंद्र मथुरिया , अतुल दुबे, गिर्राज सीठा,नितिन शर्मा , झूले पटेल, करण सेन ,कपिल सेन, आदि मौजूद रहे हैं।

63
14683 views
1 shares

Comment