logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यटन नगरी मनाली में बीएसएनल कार्यलय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर वीरवार सुबह एक ट्रक को बैक करते वक्त राह चल रह

पर्यटन नगरी मनाली में बीएसएनल कार्यलय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर वीरवार सुबह एक ट्रक को बैक करते वक्त राह चल रहा युवक कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। वे ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मनाली शहर के बीचों बीच बाईपास सड़क में सामान से लदा एक ट्रक बैक किया जा रहा था। इस दौरान चंबा का एक युवक पिछले टायर की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कुछ देर मौके पर हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस बल बुलाना पड़ा। हालांकि, बाद में पुलिस ने मामला शांत करवा दिया। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में है।

0
14635 views
1 shares

Comment