logo

भोपाल से फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत, राजस्थान में गैंगवार में हुआ था घायल; 58 मामले दर्ज थे राजस्थान में दो दि

भोपाल से फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत, राजस्थान में गैंगवार में हुआ था घायल; 58 मामले दर्ज थे

राजस्थान में दो दिन पहले हुए गैंगवार में घायल भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई। घायल मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके खिलाफ कई थानों में 58 गंभीर मामले दर्ज हैं।

डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक नदी से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में घायल मिला था। मुख्तार की राजस्थान के बंटी गैंग से गैंगवार हुई थी। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल था ।

पुलिस के मुताबिक, भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल निवासी मुख्तार मलिक ने ले रखा है। मंगलवार देर रात मुख्तार मलिक 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास कम गहरे पानी में नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। फायरिंग होते ही नदी के अंदर नाव पलट गई।

7
14660 views