logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*शिमला में आरोपी को पकडऩे गई महिला कांस्टेबल पर हमला* शिमला में आरोपी को पकडऩे गई महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने का

*शिमला में आरोपी को पकडऩे गई महिला कांस्टेबल पर हमला*

शिमला में आरोपी को पकडऩे गई महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस थाना बालूगंज थाना में महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिमला में आरोपी को पकडऩे गई महिला पुलिस कर्मी पर दंपत्ति ने हमला कर दिया। महिला पुलिस कर्मी शिमला के घोड़ा चौकी के रहने वाले किशोर को पकडऩे गई थी। जैसे ही पुलिस कर्मी उसके घर पर पहुंचे और गिरफ्तारी वारंट के बारे में बताया तो पति-पत्नी दोनों भड़क गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दंपत्ति ने महिला पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके ऊपर हमला हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मी को दांतों से काटा और नाखूनों से भी बुरी तरह से नोच दिया। हमले में महिला पुलिस कर्मी को काफी चोटें आईं हैं। उधर, एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरु का कहना है कि पुलिस ने महिला पुलिस कर्मी की शिकायत के आधार पर आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

6
14756 views

Comment