logo

मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा द्वारा उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार को किया सम्मानित राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने के साथ सुपुत्री

मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा द्वारा उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार को किया सम्मानित

राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने के साथ सुपुत्री प्रियंका वर्मा के न्यायाधीश बनने पर किया सम्मान

डॉ. अशोक ने बताया कि आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा

करनाल । मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा करनाल द्वारा हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने और उनकी सुपुत्री प्रियंका वर्मा के मध्य प्रदेश में न्यायाधीश नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम चाहत डिजिटल स्टूडियो करनाल में आयोजित किया गया. मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा के प्रधान राम भजन की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. सभा के प्रधान राम भजन वर्मा ने कहा कि यह प्रदेश और करनाल के लिए गौरव का विषय है कि पुलिस में सेवारत डॉ. अशोक कुमार वर्मा को एक और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया तो दूसरी और उनकी सुपुत्री प्रियंका वर्मा न्यायाधीश के पद पर सुशोभित हुई है. पूर्व प्रधान देवेंद्र वर्मा ने कहा कि यह बात सर्वविदित है कि भारतीय सेना में रह चुके स्वर्गीय कली राम के पुत्र भी उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज और देश के लिए तन मन धन से सेवा कर रहे हैं. मास्टर विनोद वर्मा ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार वर्मा अपने कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के बल पर ही इतना बड़ा सम्मान प्राप्त कर सके हैं. वे पुलिस कर्तव्यों के निर्वहन को जन सेवा के रूप में करते हैं तभी तो पुलिस सेवा के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यों को भली भांति पूर्ण कर रहे हैं. बता दें कि डॉ. अशोक कुमार वर्मा आजकल हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में नियुक्त हैं और जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास के प्रभारी के रूप में नियुक्त हैं. वे पुलिस सेवाओं के साथ साथ रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण, रोटी बैंक, साइकिल यात्रा, और अनेक सामाजिक कार्यों में गहन रूचि रखते हैं. वे 148 बार रक्तदान कर चुके हैं जिसमे 68 बार प्लेटलेट्स दे चुके हैं. उन्होंने 400 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं. उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आज रविवार को भी वे कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय करनाल के रक्तकोष में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं जिसमे कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य कमा सकता है. इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान विनोद वर्मा मास्टर, महासचिव कुलदीप कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा चाहत स्टूडियो, सलाहकार सोहन लाल वर्मा, सलाहकार श्याम लाल वर्मा, उप प्रधान रूपचंद्र वर्मा, उप प्रधान कंवर भान वर्मा चैंपियन टेलर, सलाहकार अनिल वर्मा, पवन वर्मा, सह सचिव प्रवेश वर्मा, हरजीत वर्मा, सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सलाहकार ईश्वर दयाल वर्मा, पाला राम वर्मा, नरेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, रामकुमार वर्मा, सुमेर चंद्र मोहन, और समाज के गणमान्य लोगों ने मिठाई खिलाकर डॉ, अशोक कुमार वर्मा को बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

0
14635 views