logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई , उल्हासनगर - भारतीय संविधान के मूर्तिकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का जन्म

डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई ,

उल्हासनगर - भारतीय संविधान के मूर्तिकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का जन्मदिन पूरे देश और विदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल १४ अप्रैल को उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उल्हासनगर १ स्थित दीपंकर मित्र मंडल दीपंकर बुद्ध विहार मे भी डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की १३१ वी जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ मनाई गई । महामानव को मानव वंदना देने के लिए अनुयाई ने उल्हासनगर महानगरपालिका जाकर डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी को मान वंदना दी गई। कोरोना के कारण पिछले २ वर्ष से १४ अप्रैल को महामानव डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर इनके जयंती घर पर ही मनाई जा रही थी , लेकिन इस साल कोरोना का संकट कम होने के कारण २ साल के बाद डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पहले की तरह धूम धाम के साथ मनाई गई। जयंती मनाने के लिए दीपंकर मित्र मंडल के अनुयाई बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

8
14736 views

Comment