logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चिचगढ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम म्हैसुली में रविवार को सुबह करीब 10 बजे लकड़ी से लदा ट्रैक्टर पलटने से सड़क किनारे मनिहार

चिचगढ पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम म्हैसुली में रविवार को सुबह करीब 10 बजे लकड़ी से लदा ट्रैक्टर पलटने से सड़क किनारे मनिहारी
सामान खरीदने खड़ी महिलाएं लकड़ी में दबकर घायल होने की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना कि वजह चालक द्वारा लापरवाही से व अनियंत्रित ढंग से ट्रेक्टर चलाने व ट्रेक्टर से नियंत्रण छूटकर दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है।
घटना के बाद ट्रेक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और समाचार लिखे जाने तक उसका नाम पता , पता नहीं चल पाया है।
आगे की जांच चिचगढ के पुलिस निरीक्षक शरद पाटिल और उनकी टीम कर रही है।
घायलों को देवरी स्थित सरकारी अस्पताल में प्रथमोपचार के बाद गोंदिया के निजी अस्पताल में इलाज हेतु रवाना किया गया है। घायलों में 3 महिलाओं कि स्तिथि नाजुक बताई जा रही है।
घायलों के नाम
1. रोहिणी ताराचंद मडावी 22 वर्ष
2. प्रियंका ताराचंद मडावी 20 वर्ष
3. प्रभा मधुकर मडावी 28 वर्ष
4. अनन्या सुखदेव मडावी 6 वर्ष
5. शिल्पा सुखलाल टेकाम 23 वर्ष
6. अस्मिता आशिष टेकाम 24 वर्ष
इनमें से अनन्या, शिल्पा और रोहिणी को गंभीर चोटें आई हैं।

25
14742 views

Comment