logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोंदिया में आपसी गैंगवार ने फिर एक बार सिर उठाना शुरू कर दिया है। शहर के रामनगर थाना अंतर्गत आने वाले बसंत नगर इलाके में

गोंदिया में आपसी गैंगवार ने फिर एक बार सिर उठाना शुरू कर दिया है। शहर के रामनगर थाना अंतर्गत आने वाले बसंत नगर इलाके में 23 फरवरी बुधवार की रात आपसी गैंगवार और पुरानी रंजिश के कारण राजा सांडेकर नामक युवक की हत्या कर दी गई जबकि सावराटोली निवासी आशीष ठाकुर नामक युवक इस हमले में सिर पर लगी गंभीर चोट से जख्मी हो गया है,चिंताजनक अवस्था में जिसे उपचार हेतु नागपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी देते रामनगर थाना प्रभारी देवीदास कठाने ने कहा- हालांकि अब तक इस वारदात में शामिल फरार 6- 7 अपराधियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है , पुलिस ने टीमें बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
घटना बसंत नगर इलाके में बुधवार की रात घटित हुई , सावराटोली निवासी युवक राजा सांडेकर यह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर बसंत नगर इलाके में नरेश नागपुरे नामक युवक से मिलने गया था ‌।बाइक पर सवार राजा सांडेकर को 6-7 हमलावरों ने घेर लिया और पत्थर , ईंट , स्टंप से प्रहार करते ढेर कर दिया । वाहन पर बैठा दूसरा शख्स आशीष ठाकुर इसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं उसे आगे के उपचार हेतु नागपुर रेफर कर दिया गया है। इस हमले में शुभम नामक एक और बाजपाई वार्ड निवासी शख्स जख्मी हुआ बताया जाता है।
पुलिस के मुताबिक मृतक राजा सांडेकर और आरोपी नरेश नागपुरे इन दोनों पर पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।
बहरहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है प्रकरण की जांच थाना प्रभारी देवीदास कठाणे कर रहे हैं।

46
23446 views

Comment