logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*9 फरवरी स्व. मनोहरभाई पटेल जयंती दिवस*  *राज्यसभा सांसद  माननीय श्री प्रफुल पटेलजी के शुभ हस्ते स्वर्ण पदक स

*9 फरवरी स्व. मनोहरभाई पटेल जयंती दिवस* 
*राज्यसभा सांसद  माननीय श्री प्रफुल पटेलजी के शुभ हस्ते स्वर्ण पदक से सम्मानीत होंगें छात्र - छात्राएं* 

परिसर के स्वनामधन्य नेता व शिक्षा महर्षि  स्व. मनोहरभाई पटेल के जयंती दिवस के अवसर पर 9 फरवरी 2022 मंगलवार को स्वर्ण पदक वितरण समारोह कार्यक्रम एन.एम.डी.कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल, गोंदिया में सुबह 11.30 बजे आयोजित किया गया है । प्रतिवर्षानुसार आयोजित इस स्वर्ण पदक वितरण समारोह में गोंदिया व भंडारा जिले के चयनित छात्र-छात्राओं को राज्यसभा सांसद  माननीय श्री प्रफुल पटेलजी के शुभ  हस्ते स्वर्ण पदक व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानीत किया जायेगा । स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले छात्रो में गोंदिया जिले से एस.एस.सी.में गुजराती नेशनल हायस्कुल,गोंदिया में सर्वाधिक अंक प्राप्त कु. त्रिशा महेशकुमार बिसेन, कु. आस्था शिवप्रसाद राऊत व आयुश विनयकुमार डोंगरे आदर्श विद्यालय आमगांव, गोंदिया जिले से एच.एस.एस.सी.में सर्वाधिक अंक महर्षि रघुवंशमनी गुप्ता, एस.एम.पटेल ज्युनियर कॉलेज गोंदिया, बी.ए.,गोंदिया जिले में सर्वाधिक अंक  जितेश सूरजलाल कोसरकर, एम. बी. पटेल कॉलेज देवरी, बी.कॉम.-गोंदिया जिले में सर्वाधिक अंक कु. हितांशी रविंद्र गुप्ता, एन.एम.डी.कॉलेज, गोंदिया, बी.एस. सी.-गोंदिया जिले में सर्वाधिक कु. फिरदोश वकील शेख, डी.बी.साइन्स कॉलेज, गोंदिया, बी.ई.-गोंदिया जिले में सर्वाधिक अंक शुभांशु माणिक आगरे, एम.आय.ई.टी.गोंदिया, भंडारा जिले से एस.एस.सी.में सर्वाधिक अंक प्राप्त कु. प्रणवी अशोक गायधनी, हैसेन्थ लिटिल फ्लावर हाईस्कूल, भंडारा, एच.एस.एस.सी में भंडारा जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कु. प्रतीक्षा प्रमोद बेदपुरिया,नुतन कन्या कनिष्ठ महाविद्यालय,भंडारा, बी.ए.-भंडारा जिले में सर्वाधिक अंक चेतक पुंडलिक डहारे,जे.एम.पटेल कॉलेज भंडारा, बी.कॉम.-भंडारा जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कु. आकांशा नरेंद्र चतुर्वेदी, एस.एन.मोर.कॉलेज, भंडारा, बी.एससी.-भंडारा जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त कु. रुचिता शालिकराम धावले, जे.एम.पटेल कॉलेज भंडारा, बी.ई.भंडारा जिले में सर्वाधिक अंक रजत सुरेश कुत्राहे, मनोहरभाई पटेल इन्सटिटयुट ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नालॉजी, भंडारा इन प्रतिभावान विधार्थियो का समावेश है । स्वर्ण पदक वितरण समारोह में नागरिको से उपस्थित रहने की अपील स्व. मनोहरभाई पटेल स्मृति समिती, श्री गुजराती राष्ट्रीय केवलणी मंडल, मनोहरभाई पटेल अकेडमी, गोंदिया शिक्षण संस्था की ओर से श्रीमती वर्षाताई पटेल, पूर्व विधायक हरिहरभाई पटेल व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने की है ।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त समारोह कोरोना संसर्ग के उपाय योजनाओं के अधिन आयोजित है । कृपया कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य है ।

32
16527 views

Comment