logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला जीन्द में फिरौती और हत्या की घटनाएं बढ रही हैं। आखिर जीन्द पुलिस कर क्या रही है : राजकुमार गोयल जीन्द । अ

जिला जीन्द में फिरौती और हत्या की घटनाएं बढ रही हैं। आखिर जीन्द पुलिस कर क्या रही है : राजकुमार गोयल

जीन्द । अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने सफीदों के शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की जघन्य हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते जीन्द पुलिस को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि आखिर जीन्द पुलिस कर क्या रही है। 

गोयल ने जीन्द के एसपी से लगातार बढ़ रही हत्या जैसी संगीन घटनाओं पर संबंधित थाने के थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सुनिश्चित करने की मांग भी की है। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, रिंकू, सोनू जैन, गोपाल जिन्दल, मनीष गर्ग, पवन बंसल, सुभाष गर्ग, डीसी बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गोयल का कहना है कि कहीं चोरी और लूटपाट की घटनाएं घट रही हैं तो कही फिरौती और हत्या की। जीन्द में अपराध लगातार बढ़ रहा है लेकिन जीन्द पुलिस मूकदर्शक बन बैठी है। आखिर जीन्द पुलिस कर क्या रही है। गोयल ने जीन्द के एसपी से यह मांग की है कि गौरव अग्रवाल के हत्यारों को जल्द से जल्द पकडा जाए। 

उन्होंने कहा कि यदि गौरव अग्रवाल के हत्यारों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो अग्रवाल समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। गोयल ने जीन्द के एसपी से यह मांग भी की है कि हत्या जैसी संगीन घटनाओं पर संबंधित थाने के थाना अध्यक्ष की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाए। यदि थाना अध्यक्ष अपने थाने के क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा सकता तो ऐसी घटनाओं पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

21
14697 views
1 shares

Comment