logo

गुराना खेल मैदान का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण बागपत जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव जी ने आज ग्राम पंचायत गुराना विक

गुराना खेल मैदान का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण

बागपत
जिलाधिकारी श्री राजकमल यादव जी ने आज ग्राम पंचायत गुराना विकासखंड बड़ौत में पहुंच कर बागपत खेल अभियान के अंतर्गत खेल मैदान का फीता काटकर लोकार्पण किया और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया जिलाधिकारी ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने व मास्क लगाए जाने के लिए सभी को प्रेरित किया उन्होंने यह भी कहा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें आपका वोट आपकी ताकत है आप अच्छे प्रतिनिधि को अपना नेता अपने वोट से चुन सकते हैं इसलिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और मत के लिए एक दूसरे को भी जागरूक करें ।जिलाधिकारी ने कहा बागपत में खेल विकास अभियान की मुहिम वृहद स्तर पर चल रही है जिससे गांव गांव खेल के मैदान स्थापित हो रहे है और युवा उनका लाभ ले रहे है खेल हमारे जीवन में अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक श्रम, व्यायाम, योग एवं खेलकूद अत्याधिक आवश्यक है। खेल चाहे किसी भी तरह का हो उससे शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा है। खेल एक शारीरिक क्रिया है, जिसके तरीके और नाम अलग हैं। खेल मनुष्य के अन्दर प्रेरणा, साहस, उत्साह, अनुशासन, स्वस्थ स्पर्धा और एकाग्रता लाता है। व्यक्ति के व्यक्तित्व के वृद्धि तथा विकास के साथ ही खेल जीवन के लिए भी उपयोगी है। खेल मनुष्य में अच्छी भावना, समानता और सामूहिकता का भाव लाता है। खेल समाज के हर उम्र के पुरूषों महिलाओं को पसंद होता है,  आज हर जगह शहरी ग्रामीण  सहित हर स्तर पर खेल स्पर्धाएं हो रही हैं और युवा खेल स्पर्धाओं में खुलकर भाग ले रहे हैं। सरकार के निर्देशन में गांव गांव में खेल मैदान स्थापित किए जा रहे हैं और जनपद में बागपत खेल विकास अभियान की मुहिम वृहद स्तर पर चलाई जा रही है जो खेल एक नई कार्य संस्कृति को बढ़ाते है ।मुख्यमंत्री जी  की विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से गांव में खेलों के मैदान स्थापित किए जा रहे हैं  एक ग्राम पंचायत  एक क्रीडा स्थल की मुहिम  जनपद  में चलाई जा रही है प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक खेल के मैदान का विकास किया जा रहा है  इस क्रीडा स्थल  में मुख्य रूप से खेल सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है, युवाओं के दौड़ने के लिए मैदान में एक ट्रैक का निर्माण कराये जा रहे है, एक कबड्डी का मैदान  ( आधिकारिक माप के अनुसार,), एक अखाड़ा (ग्राम के युवा/  युवतियों के कुश्ती अभ्यास हेतु), एक वालीबॉल कोर्ट, एक ओपन जिम, एक फुटबॉल फील्ड (यथा संभव), कसरत करने के अन्य संसाधन, अन्य खेल सामग्री,की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है जिससे कि जनपद की प्रतिभाएं खेल के क्षेत्र में अपनी और अत्यधिक रूचि दिखाएं और देश प्रदेश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जनपद का नाम रोशन करें।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ,खंड विकास अधिकारी बड़ौत ,अध्यक्ष नगर पालिका बड़ौत अमित राणा सहित आदि उपस्थित रहे।




0
17297 views