logo

श्रद्धानंद जी की पुण्यतिथि पर ले भारतीय संस्कृति बचाने की प्रतिज्ञा :- प्रियंका आर्या बागपत  महाराणा प्रताप प

श्रद्धानंद जी की पुण्यतिथि पर ले भारतीय संस्कृति बचाने की प्रतिज्ञा :- प्रियंका आर्या

बागपत 
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में महापुरुष स्वामी श्रद्धानंद जी की पुण्यतिथि पुष्प अर्पित कर मनाई गई | प्रियंका आर्य ने बताया कि भारत में हुए सामाजिक- सांस्कृतिक पुनर्जागरण में महापुरुष स्वामी श्रद्धानंद जी का आगमन हुआ एवं इन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त बुराइयों के प्रति अपनी आवाज को बुलंद किया।स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की स्वाधीनता एवं स्वराज्य, भारतीय शिक्षा के उत्थान तथा वैदिक धर्म के मूल को पुनः स्थापित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शुद्धि आंदोलन के माध्यम से असंख्य व्यक्तियों को आर्य समाज के द्वारा पुन: वैदिक धर्म में दीक्षित कराया। आज उनकी पुण्यतिथि पर पर उनको शत-शत नमन करते हैं तथा वैदिक विचारों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार व भारतीय संस्कृति बचाने की  प्रतिज्ञा करते हैं| वही अध्यापिका स्वीटी राजपूत ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने भारत के गरीब लोगों के उद्धार हेतु काफी सारे कार्य किये। इसके साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए स्त्री शिक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार किया। उन्होंने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गार्गी और अपाला जैसी वैदिक विदुषियों के उदाहरण को भारतीय समाज के समक्ष रख नारी का सम्मान बढ़ाया | इस मौके पर रिया, दीपांशी, तानिया, श्वेता, गौरव, सावेद, हर्ष, निखिल, वासु, पूर्वा, विक्की, सुशांत आदि उपस्थित रहे|

1
14635 views
  
1 shares