logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिनदहाड़े गोली मारकर कंप्यूटर संचालक की हत्या, आरोपी को लोगों ने मौके पर दबोचापानीपत में दिल दहला देने वाली वारदात ह

दिनदहाड़े गोली मारकर कंप्यूटर संचालक की हत्या, आरोपी को लोगों ने मौके पर दबोचा।

पानीपत में दिल दहला देने वाली वारदात हो गई है। एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर का संचालक था। वारदात आपसी विवाद के चलते की गई है।

मृतक की पहचान परमहंस कुटिया के रहने वाले 40 साल के विनोद बराड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार उन्हें व्यक्ति की हत्या की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची।

आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी को लोगों ने भागने नहीं दिया और मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

128
18862 views

Comment