logo

माहुली किले में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान

कल्याण। नेहरू युवा केंद्र ठाणे और महाराष्ट्र युवा संघ कल्याण, नव युवा शक्ति संस्था शाहपुर ने संयुक्त रूप से माहुली कीला, आसनगांव, में 'स्वच्छ स्वच्छ भारत' का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 35 युवाओं ने भाग लिया। युवा कार्यक्रम में 450 किलो प्लास्टिक एकत्र किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर वन विभाग, वन प्रबंधन समिति, श्री ठाकरे एवं वन रेंजर मंगेश धिमते, अजीत कारभारी ने युवाओं को स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। प्लास्टिक मुक्त किले पर सफाई अभियान को लागू करने में अभिजीत गायकवाड़, केदार कुर्बेट, कुशल तिवारी, अभिषेक दुबे ने बहुत अच्छा काम किया। इसमें भाग लेने वाले सभी युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र ठाणे की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

51
14735 views
  
74 shares