logo

बिहार में रक्षाबंधन पर सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

पटना : बिहार परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर सूबे की सभी महिलाओं राखी की सौगात  दी है। इस दिन महिलाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

उस दिन बस में सफर करने के लिए उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।कई संगठनों ने किया था अनुरोध इस संबंध में परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुफ्त यात्रा के लिए कई संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया था।वहीं, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और युवतियों के लिए सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।


महिलाओं को दी जा रही विशेष सुविधा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर के अनुसार सिटी बसों में सफर के लिए महिलाओं को मंथली पास में पहले से ही विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं।

12
14710 views
  
145 shares