logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नालंदा के रांची रोड में दिनदहाड़े मर्डर: गोदामकी सफाई करने गए थे, अपराधियों ने सीने में दागी गोली;

नालंदा में दिनदहाड़े एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित नदियौना कोठी के पास की है।

बुधवार दोपहर अधेड़ अपने गोदाम की साफ-सफाई करने गया था, इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोग आननफानन में घायल को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित मृत कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मौलाना नगर निवासी ईनाम मिस्त्री है। ईनाम मिस्त्री रांची रोड स्थित ग्लोब बैटरी नामक दुकान में बतौर स्टाफ काम करता था। दुकान का संचालक मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि इनाम मिस्त्री को दुकान के पीछे बने गोदाम में साफ सफाई करने के लिए भेजा था। भेजने के 5 मिनट के बाद एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि आपके स्टाफ को पीछे गोली मार दी गई है।

जब पीछे जाकर देखा तो इनाम मिस्त्री लहूलुहान पड़ा हुआ था। बदमाशों ने सीने में गोली मार दी थी। परिजनों का कहना है कि ईनाम मिस्त्री अपने पीछे 3 बेटी को छोड़ कर चले गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने बताया की आज भाइयों में इनाम मिस्त्री सबसे बड़े हैं। पांचो भाइयो के बीच अभी तक संपति का भी बंटवारा नही हुआ है।

हत्या किस कारण की गई इसका अभी तक पता नहीं चला है। बता दें कि 24 घंटे के अंदर लहेरी थाना क्षेत्र में गोली मार हत्या की यह दूसरी वारदात से शहरवासी सहमे हुए हैं। गोली मारने की सूचना पर लहरी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

20
17243 views

Comment