logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम के किसानों को निर्यात से जोड़ने की पहल, क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

पूर्वी सिंहभूम के किसानों को निर्यात से जोड़ने की पहल, क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त राजीव रंजन की पहल पर समाहरणालय में पूर्वी सिंहभूम के किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), किसान उत्पादक कंपनियों एवं प्रगतिशील किसानों के लिए निर्यातोन्मुखी क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एपीडा एवं अन्य विशेषज्ञों ने कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात, गुणवत्ता मानकों, मूल्य संवर्धन तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना तथा पूर्वी सिंहभूम को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को वैश्विक बाजार की आवश्यकताओं और अवसरों से अवगत कराया गया।

33
1309 views

Comment