logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसआईआर अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

मेरठ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में रविवार को सम्मानित किया गया।

इस दौरान भाजपा नेता पंडित सुनील भराला ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। इसी कारण एसआईआर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण का परिणाम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास गुप्ता ने तथा संचालन एसके दीक्षित एडवोकेट ने किया।

इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, अजय भराला, राजीव गुप्ता, संजय शर्मा, संदीप गोयल रेवड़ी, पूनम गुप्ता, विशाल कृष्ण भारद्वाज, अरविंद अरोड़ा, ओंकार शर्मा, वीर सैनी, हिमांशु गर्ग, उमा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

4
238 views

Comment