RANCHI : राज्यसभा चुनाव 2026 की रणनीति पर मुख्यमंत्री आवास में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक
राज्यसभा चुनाव 2026 की रणनीति पर मुख्यमंत्री आवास में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के माननीय मंत्रियों एवं विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय तथा आगामी राज्यसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पार्टी की एकजुटता को और मजबूत करने तथा राज्यसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।