logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SAREKELA : DMFT शासी परिषद की बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर मंथन

DMFT शासी परिषद की बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर मंथन

बैठक में शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो

सरायकेला खरसावां (झारखंड)। जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय खरसावां विधायक दशरथ गागराई, माननीया ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित जनप्रतिनिधियों, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों तथा शासी परिषद के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, विद्यालयी आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, कृषि एवं आजीविका संवर्द्धन से जुड़ी योजनाओं के चयन एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

जनप्रतिनिधियों एवं परिषद सदस्यों से प्राप्त सुझावों के आधार पर खनन प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को और गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

34
1252 views

Comment