logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SAREKELA : विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम में किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ने वृद्ध आश्रम में किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

सरायकेला-खरसावां (झारखंड)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने साहिबगंज स्थित वृद्ध आश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन चक्र का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ पौधे लगाते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है। आइए, वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाकर प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

1
899 views

Comment