logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटेल मंडप में आयोजित काव्य महोत्सव ने समा बांधा दिग्गज कवियों ने अपनी प्रस्तुती दी

मेरठ। नौचंदी मेले स्थित पटेल मंडप में राष्ट्रीय संस्कृति साहित्यधारा ट्रस्ट द्वारा नवचंडी काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रकवि डा0हरिओम पंवार, सुनील जोगी सहित कई दिग्गज कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम आयोजक कवियित्री कोमल रस्तौगी ने आये अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डा0लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मंत्री सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, पंडित सुनील भराला, पूर्व सांसद कांता कर्दम, कमलदत्त शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित कवियों द्वारा ओजस्वी, प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया गया।

1
46 views

Comment