logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध खनन पर सख्ती, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

सोनीपत, उपायुक्त नेहा सिंह ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की बात कही है। और वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उन्होंने खनन, पुलिस व अन्य विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। खनन विभाग व पुलिस संयुक्त रूप से नाके लगाकर नियमित जांच करें। नाकों पर सिंचाई, आबकारी एवं कराधान और आरटीए विभाग के अधिकारी भी तैनात रहेंगे ताकि ओवरलोडिंग पर भी नियंत्रण रहे। आरटीए को ओवरलोड वाहन का तुरंत चालान करने को कहा गया।

सहायक खनन अभियंता सी.बी. तिवारी ने बताया कि 26 फरवरी से 1 जून तक अवैध खनन के खिलाफ अभियान में 38 वाहन जब्त किए गए और 13.92 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

इस अवधि में विभाग को कुल 1.48 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। एक एफआईआर दर्ज हुई है और 5 मामले लंबित हैं।

बैठक में एडीसी अजय चोपड़ा, इंस्पेक्टर विवेक एसएचओ इंफोर्समेंट ब्यूरो सोनीपत, एसीपी विपिन, आरओ अजय मालिक, एक्सईएन नितिन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

228
6403 views

Comment